भारतीय टीम (Team India) के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) अभी मात्र 15 साल के हैं और आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बाद वो टीम इंडिया में डेब्यू को तैयार हैं. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से लगातार रनों का अंबार लगाया है. वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर लगातार सवाल उठ रहा है. अब इस कड़ी में कीरोन पोलार्ड का नाम भी जुड़ गया है.

कीरोन पोलार्ड ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) के बयान के बाद वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की मुसीबत बढ़ने वाली है. इस युवा क्रिकेटर को पोलार्ड ने सलाह भी दिया है.
Vaibhav Suryavanshi की 15 साल की उम्र पर क्या बोले किरोन पोलार्ड
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच किरोन पोलार्ड ने कहा कि
“15 साल की उम्र में, मैं तब भी स्कूल में था और क्लब क्रिकेट खेल रहा था. मुझे तो इतना भी श्योर नहीं था कि मेरा कोई करियर बनेगा भी या नहीं. लेकिन फिर भी यह बहुत रोमांचक है. किसी युवा खिलाड़ी को पूरी दुनिया में धूम मचाते देखना बहुत रोमांचक होता है. और वो अपने युवा जोश का फायदा उठा रहा है, और ये सिलसिला उसके लिए और भारतीय क्रिकेट के लिए भी लंबे समय तक चलता रहे.”
वैभव सूर्यवंशी को लेकर किरोन पोलार्ड ने कहा कि
“हम लगातार नए टैलेंट सामने लाते रहते हैं, और हमें बस उसे लगातार एनकरेज करते रहना चाहिए. एक बात जो मैं हमेशा कहता हूं- जब वह अच्छा कर रहा हो तो हमें उसके पीछे आंख मूंदकर नहीं भागना चाहिए. और अगर वो कुछ मैचों में नाकाम रहते हैं और विरोधी खिलाड़ी उसकी कमजोरियों को पकड़ लेते हैं, तो हम उसे किनारे कर देते हैं और उसके बारे में सब कुछ भूल जाते हैं.”
किरोन पोलार्ड ने Vaibhav Suryavanshi को दिया ये सलाह
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 ओवर के मैच में भी तबाही मचाई थी. वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी की बदौलत ही मुंबई इंडियंस की टीम की शिकस्त को सामना करना पड़ा. वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर छक्के की बौछार कर दी. किरोन पोलार्ड ने वैभव सूर्यवंशी को सलाह देते हुए कहा कि
“मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी के तौर पर, एक इंसान के तौर पर मेरा सबसे बड़ा डर यही है कि हम सब उसकी हाइप के पीछे भागते हैं, और फिर जब कुछ गड़बड़ होती है, तो फिर से कहूंगा, वो एक टैलेंट है, वो अच्छा कर रहा है, और ये सिलसिला उसके लिए लंबे समय तक चलता रहे.”





