साउथ सिनेमा की अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत इन दिनों अपने कुछ डीपफेक तस्वीरों के लिए चर्चा में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ अभद्र तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रहे थे। अब एक्ट्रेस ने उसके खिलाफ एक्शन लेने पर बात की है। साथ ही उन तस्वीरों को शेयर ना करने की मांग की है। पहले इन तस्वीरों के लिए आशंका जताई जा रही थी कि वह तस्वीरें उनकी किसी फिल्म शूट की है लेकिन ऐसा नहीं है। चलिए बताते है रुक्मिणी ने क्या कहा।

रुक्मिणी वसंत का डीपफेक तस्वीरों पर फूटा गुस्सा
बीते शनिवार एक्ट्रेस बेंगलुरु में एक इवेंट में शामिल हुई जहां उनसे उन तस्वीरों के बारे में सवाल किया गया। जवाब में रुक्मिणी कहती है कि उन्होंने अपनी बात सोशल मीडिया पर साझा की है आप वहां से पढ़ सकते है। शिकायत दर्ज कराने के सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैंने अभी-अभी पुलिस में शिकायत कराई है। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारा साइबर सेल इस मामले पर पूरी तरह से ध्यान देगा। सिर्फ अभिनेत्री ही नहीं बल्कि ऐसा किसी के भी साथ नहीं होना चाहिए।’
–
Khabar Monkey
‘अगर ऐसा ही चलता रहा तो आगे चलकर आम लड़कियों को भी इन दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस बारे में सख्ती से सोचने की जरूरत है। एआई के कुछ फायदे है तो कई नुकसान भी है। इसे अच्छे के लिए इस्तेमाल करें न कि गलत कामों के लिए।’
रुक्मिणी वसंत ने दी चेतावनी
रुक्मिणी वसंत ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा था- मेरी टीम और मुझे कुछ एआई से बनी तस्वीरें मिली जो ऑनलाइन काफी वायरल हो रही हैं और दावा किया जा रहा है कि वह मेरी है। मैं साफ बताना चाहती हूं कि वह मेरी तस्वीरें नहीं है। वह पूरी तरह से फर्जी है।
‘इस तरह के कंटेंट को बनाना और वायरल करना काफी गैर जिम्मेदाराना हरकत और प्राइवेसी का उल्लंघन है। हम इन तस्वीरों को बनाने वालों और आगे शेयर करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर रहे है। मैं विनती करती हूं कि ऐसे कंटेंट को आगे साझा ना किया जाए।’
–
यश और जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म
इस इवेंट में एक्ट्रेस ने अपने काम के बारे में बात करते हुए अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बताया। इससे पहले एक्ट्रेस ‘कांतारा-चैप्टर वन’ में नजर आईं थी। वह जल्द ही फिल्म ‘टॉक्सिक’ और ‘ड्रैगन’ में नजर आएंगी। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ में उनके अलावा यश, कियारा अडवानी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया नजर आएंगे। प्रशांत नील की निर्देशित फिल्म ‘ड्रैगन’ में एक्ट्रेस जूनियर एनटीआर के साथ दिखाईं देंगी।





