Wednesday, February 25, 2026
HealthViral

कहीं ब्रेकअप की तरफ तो नहीं जा रहा आपका रिश्ता, जानिए क्या है संकेत ?

कहीं ब्रेकअप की तरफ तो नहीं जा रहा आपका रिश्ता, जानिए क्या है संकेत ?

जब रिलेशनशिप की शुरुआत होती है तो शुरुआती समय में सब ठीक रहता है, कपल से एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं। इस तरह के कपल्स को देखकर कोई नहीं कह सकता कि आगे चलकर रिश्ते में दरार भी आ सकती है। रिलेशनशिप में ज्यादातर मिसअंडरस्टैंडिंग होती है जिसकी वजह से रिश्ते खराब हो जाते हैं गलतफहमी या कपल्स के रिश्ते को जड़ से खत्म कर देती है। कोई भी रिश्ता देखा जाए तो अचानक से खत्म नहीं होता है इसके कुछ लक्षण होते हैं इसके बारे में आपको पता होना चाहिए। स्पेस अगर आपको बेहतर रिलेशनशिप चाहिए तो अपने पार्टनर के स्पेस में इंटरफेयर बिल्कुल ना करें। अगर आप पार्टनर की केयरिंग करते हुए बेवजह रोक-टोक शुरू कर देते हैं तो समझ लीजिए कि रिश्ते के लिए खतरा पैदा हो रहा है। यह आपका रिश्ता टूटने का पहला संकेत होता है।
परिस्थितियों को समझें
मान लीजिए आपका पार्टनर किसी मुसीबत में है उस दौरान अगर आप परिस्थितियों को नहीं समझते हैं, तो रिश्ता खतरे में आ जाता है। एक बेहतर पार्टनर वही होता है जो अपने पार्टनर के विचारों का सम्मान करें और बुरी स्थिति में भी उनके साथ दे।
ना करें मिसकम्युनिकेशन
अगर आपका पार्टनर के साथ कम्युनिकेशन बेहतर नहीं चल रहा है, तो ऐसे में गलतफहमियां जन्म ले लेती है और रिश्ता टूटने लग जाता है। फिर आप रिश्ते को कितना भी समेटने की कोशिश करें वह हाथ से निकल जाता है। आप अपने पार्टनर से किसी भी बात को घुमा-फिरा कर कहने की बजाय सीधे और स्पष्ट शब्दों में कह दीजिए।
सेल्फिश होना है बुरा
यदि आप रिश्ते में केवल अपने बारे में सोच रहे हैं तो यह बेहद गलत है, आपके रिलेशनशिप में एटीट्यूड और सेल्फिश होना रिश्ते को खराब कर देता है। इस तरह से रिश्ते में कड़वाहट पैदा हो जाती है। अगर आपके रिश्ते में सेलफिशनेस है तो मान लीजिए कि यह खतरे की घंटी है।

Leave a Reply