गुरुवार, 16 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर, RDA ने इलाहाबाद HC में दाखिल की कैविएट​ | NEET UG 2026 Result जारी: 11.21 लाख छात्र हुए सफल, 58% से ज्यादा छात्राएं, पेपर लीक के बाद हुए री-एग्जाम का आया परिणाम​ | क्या ध्वस्त होगी सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद? 30 दिन में परिसर खाली करने के आदेश, 6.41 करोड़ की होगी वसूली​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘कल्लू मामा’ वाले गाने का 28 सालों से है भौकाल टाइट, अंडरवर्ल्ड की दुनिया का ‘एंथम’ बना था सॉन्ग​

साल 1998 में एक ऐसी क्राइम थ्रिलर फिल्म को रिलीज किया गया था, जिसका कल्लू मामा वाला गाना काफी चर्चा में रहा था। अंडरवर्ल्ड के माफियाओं को लेकर सिनेमा जगत में कई शानदार फिल्में बनी हैं। इनमें से कुछ मूवीज के गाने भी उनकी तरह पॉपुलर हुए। आज हम आपको 28 साल पहले आई ऐसी […]

साल 1998 में एक ऐसी क्राइम थ्रिलर फिल्म को रिलीज किया गया था, जिसका कल्लू मामा वाला गाना काफी चर्चा में रहा था।

अंडरवर्ल्ड के माफियाओं को लेकर सिनेमा जगत में कई शानदार फिल्में बनी हैं। इनमें से कुछ मूवीज के गाने भी उनकी तरह पॉपुलर हुए। आज हम आपको 28 साल पहले आई ऐसी एक क्राइम थ्रिलर फिल्म के सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ‘कल्लू मामा’ को लेकर लोकप्रिय हुआ था।

आज भी अंडरवर्ल्ड की दुनिया के एंथम के तौर पर उस पुराने गाने को जाना जाता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि यहां कौन सी फिल्म के किस गीत के बारे में जिक्र किया जा रहा है।

‘कल्लू मामा’ वाला लोकप्रिय गीत

90 के दशक में यहां एक तरफ रोमांटिक फिल्म को बोलबाला देखने को मिल रहा था, वहीं दूसरी तरफ मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म बनाई, जिसका नाम था सत्या । साल 1998 में रिलीज हुई सत्या में मुंबई के अंडरवर्ल्ड की कहानी को दर्शाया गया था और ये एक कल्ट फिल्म मानी जाती है। सत्या में कई बेहतरीन गीत भी मौजूद रहे, जिनमें एक गाना ‘कल्लू मामा’ वाला भी रहा था, जिसका टाइटल था गोली मारे भेजे में… ।

जी हां सत्या के गोली मार भेजे में… गाने में ‘कल्लू मामा’ शब्द का इस्तेमाल किया गया था और मुख्य मुकड़े के तौर पर ‘कल्लू मामा’ पूरे सॉन्ग की यूएसपी बना रहा। दरअसल ‘कल्लू मामा’ की बैक स्टोरी कुछ ऐसी है कि फिल्म सत्या में अभिनेता सौरभ शुक्ला ने माफिया ‘कल्लू मामा’ का किरदार निभाया था और उसकी गैंग में भिकू मात्रे और सत्या जैसे साथी भी शामिल रहे।

जब ‘कल्लू मामा’ टेंशन में होता है, तब गैंग के सभी साथी उनके लिए ये गीत गाते हैं, जिसका अंदाजा आपको गोली मार मेजे के वीडियो को देखने पर आसानी लग जाएगा। इस तरह से सत्या फिल्म का ये गाना काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था। मालूम हो कि अभिनेता सोहम शाह की पिछली फिल्म क्रेजी एक्स में भी इस गीत को दोबारा से रीक्रिएट किया गया।

ऐसे तैयार हुआ गोली मार भेजे में…

बात की जाए सत्या फिल्म के गोली मार भेजे में… गाने की मेकिंग की तरफ तो सौरभ शुक्ला अभिनीत इस आईकॉनिक गाने को गायक मानू ने अपनी आवाज दी थी। जबकि संगीतकार की जिम्मेदारी विशाल भारद्वाज ने निभाई थी। आपको ये जानकर हैरानी होगी अक्सर रोमांटिक और दर्द भरे गीतों को लिखने वाले दिग्गज गीतकार गुलजार साहब ने सत्या फिल्म के इस गाने के लिरिक्स लिखे थे।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY