Viral

करियर में डबल तरक्की या संघर्ष? हथेली की दो भाग्य रेखाएं क्या देती हैं संकेत, जानिए


Hast Rekha: हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हथेली की लकीरें मनुष्य के भविष्य और व्यक्तित्व का आईना होती हैं. हथेली की सभी रेखाओं में सबसे महत्वपूर्ण भाग्य रेखा होती है. भाग्य रेखा से व्यक्ति की सफलता, करियर में उतार-चढ़ाव और आर्थिक स्थिति का संकेत देती है. आमतौर पर हथेली में एक भाग्य रेखा होती है, लेकिन कुछ विशेष लोगों के हाथों में दो भाग्य रेखाएं भी पाई जाती हैं. हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, हथेली में मौजूद दो भाग्य रेखाओं के संकेत और परिणाम हमेशा एक जैसे नहीं होते. बल्कि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे रेखाएं कहां से शुरू हो रही हैं और कैसी दिखती हैं. ऐसे में आइए, हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक जानते हैं कि हथेली मौजूद दो भाग्य रेखाएं किस्मत और करियर को लेकर क्या संकेत देती हैं.

एक से अधिक स्रोतों के होती है आमदनी
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर हथेली में दो स्पष्ट भाग्य रेखाएं हों, तो इसे आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ माना जाता है. ऐसे व्यक्तियों के पास कमाई के एक से अधिक साधन होते हैं. इसके अलावा ये लोग कला, शिल्प या किसी विशेष हुनर में माहिर होते हैं और अपनी प्रतिभा के दम पर समाज में बड़ी पहचान और धन अर्जित करते हैं.

कब भारी पड़ता है खर्चों का बोझ?
हस्तरेखा शास्त्र के जानकारों की मानें तो हर स्थिति में दो भाग्य रेखाएं वरदान नहीं होतीं. अगर मुख्य भाग्य रेखा मणिबंध (कलाई) से निकलकर शनि पर्वत तक जाए और उसके समांतर एक दूसरी रेखा भी चल रही हो, तो यह अत्यधिक खर्च का संकेत है. ऐसे जातकों की आमदनी तो अच्छी होती है, लेकिन पैसा टिकता नहीं और खर्च आमदनी से ज्यादा होने की संभावना रहती है.

धन हानि का संकेत देती है ऐसी भाग्य रेखा
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, अगर दूसरी समांतर भाग्य रेखा की शुरुआत जीवन रेखा से हो रही हो, तो जातक को संभलकर रहने की जरूरत होती है. ऐसी स्थिति में व्यक्ति को जीवन के किसी पड़ाव पर भारी आर्थिक नुकसान या व्यापार में घाटे का सामना करना पड़ सकता है.

मानसिक तनाव और बाधाएं उत्पन्न करती हैं ऐसी भाग्य रेखा
अगर हथेली में दूसरी भाग्य रेखा मस्तिष्क रेखा से निकलती है, तो यह कार्यों में अड़चनों को दर्शाती है. ऐसे व्यक्तियों को अपनी योजनाओं को सफल बनाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है. साथ ही, ऐसे जातक अक्सर मानसिक तनाव और निर्णय लेने में मुश्किलों का सामना करते हैं.

राजयोग का संकेत देती हैं ऐसी भाग्य रेखाएं
हथेली में अगर दोनों भाग्य रेखाएं पूरी तरह स्पष्ट, गहरी और बिना कटी-फटी हों, तो यह एक प्रकार का राजयोग है. ऐसी रेखाओं वाले जातक आर्थिक रूप से बेहद संपन्न होते हैं. उन्हें जीवन में भाग्य का पूरा साथ मिलता है और वे भौतिक सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण जीवन व्यतीत करते हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply