Viral

एमपी के इन शहरों में लॉरेंस गैंग की दहशत, बड़े-बड़े व्यापारियों में मची खलबली, जानिए क्या है पूरा मामला


भोपाल: एमपी के 3 शहरों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत देखने को मिल रही है. बताया जा रहा है कि यह गैंग बड़े-बड़े व्यापारियों को टारगेट कर रहा है. वहीं भोपाल में अब गैंगस्टरों की दहशत खुलकर सामने आने लगी है. कोलार इलाके में रहने वाले एक कारोबारी और समाजसेवी गौरव जैन को 10 करोड़ रुपए की रंगदारी के लिए धमकी मिली है. फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा हैरी बॉक्सर बताया. पहले एक कॉल आया, जिसे कारोबारी ने गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन कुछ दिन बाद फिर कॉल आया और इस बार साफ तौर पर पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई.

बताया जा रहा है कि 20 मार्च को दोबारा कॉल कर आरोपी ने 10 करोड़ रुपए की मांग दोहराई. जब कारोबारी ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए खुली धमकी दी. इससे घबराकर कारोबारी ने तुरंत पुलिस का रुख किया. उनका कहना है कि कॉल व्हाट्सएप के जरिए आया था और सामने वाले ने खुद को गैंग का सदस्य बताते हुए डराने की कोशिश की.

मामले की जांच शुरू
मामले की शिकायत मिलते ही कोलार थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है. वहीं, कारोबारी ने अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है. उनका कहना है कि जिस तरह से खुलेआम धमकी दी गई है, उससे खतरा साफ नजर आ रहा है.

इन शहरों में दहशत
गौर करने वाली बात यह है कि हाल के दिनों में इस गैंग के नाम पर कई शहरों में ऐसे मामले सामने आए हैं. इंदौर में एक प्रॉपर्टी डीलर से 15 करोड़ मांगे गए थे, जबकि खरगोन में पैसे नहीं देने पर गोलीबारी तक कर दी गई. अशोक नगर में भी इसी गैंग से जुड़े एक बदमाश को पकड़ा गया था. अब भोपाल में इस तरह की धमकी ने व्यापारियों के बीच डर का माहौल बना दिया है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply