Viral

एटीएम में जमा होने थे 87 लाख, कैश भरने वाला कर्मचारी लेकर हुआ फरार

आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले में एक बड़ी लापरवाही और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां एटीएम में जमा होने वाले 87 लाख रुपये लेकर एक कर्मचारी फरार हो गया। यह मामला सामने आते ही पुलिस और संबंधित कंपनी में हड़कंप मच गया।

एटीएम में जमा होने थे 87 लाख, कैश भरने वाला कर्मचारी लेकर हुआ फरार
एटीएम में जमा होने थे 87 लाख, कैश भरने वाला कर्मचारी लेकर हुआ फरार

घटना जिले के पिडुगुराल्ला टाउन की है। यहां ATM में बैंक से कैश जाकर भरने का काम करने वाली कंपनी CMS का एक कर्मचारी कैश लेकर फरार हो गया। पिडुगुराल्ला में ATM का ऑडिट करते समय CMS अधिकारियों को कैश चोरी का पता चला। ऑडिट में सामने आया है कि 87 लाख की यह रकम अलग-अलग एटीएम में जमा की जानी थी, लेकिन पैसे गायब मिले और कर्मचारी भी लापता हो गया।

अधिकारियों ने पुष्टि की कि तीन SBI ATM और एक Central Bank ATM में डालने के लिए रखे 87 लाख रुपये चोरी हो गए।

CMS के जिला मैनेजर अनिल कुमार ने CMS कर्मचारी नरेश का मोबाइल फोन बंद पाए जाने के बाद, पिडुगुराल्ला पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पिडुगुराल्ला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें कंपनी का कर्मचारी कैश लेकर भागते दिख रहा है।

Leave a Reply