बुधवार, 16 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दे दिया बड़ा संकेत​ | Lava Viraat Curve 5G भारत में 21 सितंबर को होगा लॉन्च, मिलेगी 6000mAh Battery​ | रिंकू सिंह की लव स्टोरी का होने वाला था ‘THE END’! प्रिया के घरवाले थे खिलाफ, ऐसे शादी तक पहुंची बात​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

एक प्रेमी, 2 नाम! लड़कियों संग कार में था शहनावज, गर्लफ्रेंड ने देखा तो खुला नाम का राज​

Lucknow News: लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुधवार की सुबह प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को कार से कुचलने की कोशिश की. इसके बाद घटना का वीडियो हो गया. वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया. पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद प्रेमिका ने पूरे घटनाक्रम को लेकर […]

Lucknow News: लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुधवार की सुबह प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को कार से कुचलने की कोशिश की. इसके बाद घटना का वीडियो हो गया. वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया. पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद प्रेमिका ने पूरे घटनाक्रम को लेकर चौंकाने वाली कहानी बताई. प्रेमिका ने कहा कि युवक का नाम शाहनवाज है और वो उससे यस ठाकुर बनकर मिला था. इसी नाम से वो प्रेमी भी बना और दोनों रिलेशन में रहे. प्रेमिका के आरोप के मुताबिक, शाहनवाज यस ठाकुर बनकर अनामिका नाम की लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया था. पुलिस अब इस मामले में आरोपी शाहनवाज से पूछताछ कर रही है.

सुबह चाय पीने पहुंची थी युवती

अनामिका आज सुबह अपनी बुआ के साथ स्कूटी से जनेश्वर मिश्र पार्क के पास पहुंची थी. दोनों वहां चाय पीने के लिए रुकी थीं. इसी दौरान एक कार वहां पहुंची. कार में शाहनवाज के साथ दो लड़कियां भी थीं. अनामिका ने कार में बैठे शाहनवाज को पहचान लिया. इसके बाद उसने कार के पास जाकर उससे बात करने की कोशिश की. चश्मदीद आकाश के मुताबिक, युवती ने अपनी स्कूटी कार के आगे खड़ी कर दी थी और कार का शीशा पीटकर युवक से बाहर आने और बात करने को कहा. अनामिक ने कहा कि मरूंगी नहीं, कुछ भी करवा लो तुम, तमाशा करवा लो तुम.

दूसरी लड़कियों के साथ पहुंचा था युवक

इसी दौरान दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि अनामिका ने शाहनवाज पर पहचान छिपाने और उसके साथ धोखा करने का आरोप लगाया. अनामिक को इसी दौरान पता चला कि जिस युवक को वह ‘यश ठाकुर’ के नाम से जानती थी, उसकी असली पहचान शाहनवाज है. इसके बाद दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई. विवाद बढ़ता देख शहनवाज ने कार लेकर वहां से निकलने की कोशिश की.

कार के आगे खड़ी थी युवती

चश्मदीद आकाश के मुताबिक, युवती कार को रोकने की कोशिश कर रही थी. उसने कार के आगे अपनी स्कूटी खड़ी कर दी थी और युवक से बात करने के लिए कार का शीशा पीट रही थी. इसी दौरान युवक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी. युवती कार के आगे आ गई और टक्कर लगने के बाद वह कार के साथ घिसटती चली गई. मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया. वीडियो में आसपास के कुछ लोग युवक को रोकने की कोशिश करते भी दिखाई दे रहे हैं.

300 मीटर तक युवती को घसीटा!

चश्मदीद आकाश ने दावा किया कि कार चालक युवक, युवती को करीब 200 से 300 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया. लोगों ने कार को रोकने के लिए आवाज लगाई. कुछ लोगों ने कार पर पत्थर भी फेंके, लेकिन युवक वहां से निकल गया. वायरल वीडियो में भी कार के आसपास कुछ लोग चालक को रोकने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया. घायल युवती को इलाज और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे हिरासत में ले लिया. पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है. पुलिस अब आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना से पहले युवती और आरोपी के बीच क्या बातचीत हुई थी और शाहनवाज ने युवती को टक्कर कैसे मारी?

पहचान छिपाने के आरोप की भी जांच

इस मामले में आरोपी पर युवती से अपनी पहचान छिपाने का आरोप भी लगाया गया है. शाहनवाज ने युवती के सामने अपना नाम यश ठाकुर बताया था और दोनों के बीच रिलेशनशिप था. हालांकि, पुलिस इस पूरे दावे की जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के समय कार में कौनकौन लोग मौजूद थे. वायरल वीडियो और चश्मदीदों के बयानों को भी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY