
भोपाल: मध्यप्रदेश के भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में झाड़ियों में मिले एक अज्ञात युवक क शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा दिया है. यह मामला एक अंधे कत्ल का था, जिसका पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मृतक की प्रेमिका और उसके एक अन्य प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. युवती ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी थी.
साकेत नगर में मिला था शव
कुछ दिनों पहले साकेत नगर के सुनसान इलाके में झाड़ियों में एक युवक का शव लावारिस हालत में मिला था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, तो मृतक की पहचान ताराचंद पटले के रूप में हुई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया.
प्रेमिका का दूसरे युवक से था संबंध
जांच में पता चला कि मृतक ताराचंद का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. पुलिस को पता चला कि युवती का संबंध कृष्णपाल सिंह नाम के दूसरे युवक से भी था. इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ की. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ताराचंद की हत्या करने की बात स्वीकार की.
शराब के नशे में करता था मारपीट
पूछताछ के दौरान आरोपी युवती ने बताया कि ताराचंद शराब पीने का आदि था. वह अक्सर के नशे में गाली-गलौज और मारपीट करता था. इसी से तंग आकर प्रेमिका ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई. युवती ने अपने दूसरे प्रेमी कृष्णपाल सिंह साथ मिलकर साजिश रची. दोनों ने धारदार हथियार से हमला कर ताराचंद को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद शव को साकेत नगर की झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए.
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया कि कृष्णपाल सिंह के भी युवती से संबंध थे और मृतक के भी. इसी बात को लेकर इनके बीच पहले भी विवाद हुआ था और इसी रंजिश में यह हत्या की गई. मृतक शराब पीने का आदी थी और अक्सर युवती के साथ लड़ाई-झगड़ा करता था. इसी कारण युवती और उसके दूसरे प्रेमी ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.





