Sports

“उसकी वजह से लगातार 3 मैच हारे….मुंबई इंडियंस की लगातार हार के बाद भड़के अश्विन ने इस खिलाड़ी को माना जिम्मेदार

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना आरसीबी (RCB) की टीम से हुआ. मुंबई इंडियंस को इस मैच में 18 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. आरसीबी की टीम ने 240 रन बनाए, लेकिन इसके जवाब में मुंबई इंडियन की टीम सिर्फ 222 रन ही बना सकी और अंत में उन्हें 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

“उसकी वजह से लगातार 3 मैच हारे….मुंबई इंडियंस की लगातार हार के बाद भड़के अश्विन ने इस खिलाड़ी को माना जिम्मेदार
“उसकी वजह से लगातार 3 मैच हारे….मुंबई इंडियंस की लगातार हार के बाद भड़के अश्विन ने इस खिलाड़ी को माना जिम्मेदार

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल 2026 के पहले मैच में जीत हासिल की थी, मुंबई ने केकेआर (KKR) की टीम को शिकस्त दी थी, लेकिन उसके बाद से अब तक लगातार 3 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. अब अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की हार की वजह बताई है.

अश्विन ने बताई क्यों Mumbai Indians को करना पड़ा हार का सामना

रविचंद्रन अश्विन ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की हार की वजह कप्तान हार्दिक पंड्या को बताया है. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मैच की बात की, उन्होंने कहा कि हार्दिक पंड्या ने इस मैच में बेहद खराब कप्तानी की है. अश्विन ने कहा कि जिस समय रजत पाटीदार बल्लेबाजी के लिए आए हार्दिक पंड्या ने खराब कप्तानी का परिचय दिया.

सभी को पता है कि रजत पाटीदार का प्रदर्शन स्पिनर के खिलाफ बेहद शानदार है और जब वो बल्लेबाजी के लिए आए तो हार्दिक पंड्या ने स्पिनर मयंक मारकंडे को गेंद थमा दिया और रजत पाटीदार ने इसी वजह से 20 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 53 रन बनाए.

अश्विन ने हार्दिक पंड्या को लगाई फटकार

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब पर हार्दिक पंड्या को फटकार लगाते हुए कहा कि

“रजत पाटीदार स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बड़े-बड़े शॉट्स लगाते हैं. जब वो बल्लेबाजी करने आए थे, तो आपने गेंद सीधे मयंक मारकंडे को सौंप दी.”

रविचंद्रन अश्विन ने आगे कहा कि

“हमें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि मयंक मारकंडे के दिमाग में क्या चल रहा होगा. हैदराबाद में पाटीदार ने उनकी हालत खराब कर दी थी. जब पाटीदार बल्लेबाजी के लिए आए, तो आपने तुरंत ही गेंद उन्हें दे दी. यह काफी खराब फैसला था. मेरा सिर घूमने लग गया था. 210 और 240 में काफी बड़ा फर्क होता है. मुंबई इंडियंस के स्पिनर्स ने 6 ओवरों में 80 रन लुटाए.”

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply