
#FitIndiaHitIndia नींद इंसान के लिए बेहद जरूरी है. क्या आप जानते हैं जब हम सो रहे होते हैं तो शरी खुद को रिपेयर करता है. नींद केवल आराम करने का जरिया नहीं बल्कि शरीर के अंदरूनी अंगों की टूट-फूट की मरम्मत करने का नेचुरल तरीाक है. हेल्दी लाइफ के लिए रोजाना कम से कम 7 घंटे की गहरी नींद लेनी चाहिए. नींद पूरी होने से मेटाबॉलिज्म, मेंटल हेल्थ और शारीरिक रिकवरी बहुत अच्छे से होती है. शारदा अस्पताल की इंटरनल मेडिसिन डॉ. श्रेय श्रीवास्तव से जानते हैं उम्र के हिसाब से कितने घंटे की नींद होती है जरूरी और अच्छी गहरी नींद के फायदे.
उम्र के अनुसार नींद
डॉक्टर के अनुसार उम्र के अनुसार नींद के घंटे अलग-अलग होते हैं. दिमाग और शरीर की ग्रोथ के लिए हर उम्र में नींद के घंटे अलग-अलग होते हैं. नवजात बच्चों यानी 0 से 6 महीने के बच्चों को 14 से 17 घंटे की नींद चाहिए होती है. छोटे बच्चों 1 से 5 साल के बच्चों के लिए 10–14 घंटे की नींद बेहद जरूरी है. 6–13 साल के स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए 9 से 11 घंटे की नींद बेहद जरूरी है. 14 से 17 साल के बच्चों के लिए 8 से 10 घंटे की नींद काफी है. 18 से 65 साल के यंग लोगों के लिए 7 से 9 घंटे की नींद जरूरी है. बुजुर्ग लोगों के लिए 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी है.
अच्छी और गहरी नींद के फायदे
गहरी और अच्छी नींद लेने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. नींद लेने से दिमाग फ्रेश रहता है, जिससे याददाश्त और फोकस बेहतर रहता है. गहरी नींद के दौरान शरीर खुद को रिपेयर करता है, जिससे मांसपेशियां मजबूत होती है और थकान दूर होती है. अच्छी नींद लेने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है.
स्ट्रेस में कमी
गहरी और अच्छी नींद लेने से तनाव, मूड स्विंग्स और चिंता कम होती है. रोजाना गहरी नींद लेने से हार्मोन बैलेंस रहते हैं. हार्मोन बैलेंस रहने से शुगर लेवल, पीसीओडी, वजन और हार्ट हेल्थ भी बेहतर रहता है. फिट रहने के लिए गहरी और अच्छी नींद बेहद जरूरी है.
अच्छी नींद के लिए क्या करें
डॉक्टर के अनुसार अच्छी नींद के लिए हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज बेहद जरूरी है. अच्छी नींद के लिए रात को जल्दी डिनर करना चाहिए. रोजाना सोने और खाने का एक समय तय होना चाहिए. सोने से पहले कमरे में अंधेरा करना चाहिए. इससे गहरी नींद आती है. अच्छी और गहरी नींद के लिए डाइट में दूध, बादाम, घी, एवाकोड और बीजों को शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा डाइट में मैग्नीशियम और विटामिन बी 6 को शामिल कर सकते हैं.





