
हरिद्वार: मार्च का महीना खत्म होते ही लग रहा था कि उत्तराखंड का मौसम अब बदलने वाला है. 1 अप्रैल को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार पहाड़ी जिलों समेत मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश और बर्फबारी से छुटकारा मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन बीते कल और आज 3 अप्रैल शुक्रवार के मौसम अलर्ट को देखकर लगता है कि राज्य के लोगों को ठंड और मौसम खराब रहने के सिलसिले से निजात नहीं मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार 3 अप्रैल को राज्य के मैदानी क्षेत्र से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक मौसम पूरी तरह खराब रहने वाला है. आने वाले कल वीकेंड के पहले दिन भी मौसम का मिजाज पर्यटकों और यात्रियों को निराश करेगा.चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज उत्तराखंड में खराब मौसम के कारण किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा…
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताज बुलेटिन के अनुसार आज 3 अप्रैल शुक्रवार को मौसम ने एक बड़ा यू टर्न लिया है. अप्रैल शुरू होते ही ऐसा लग रहा था कि मौसम अब धीरे-धीरे ठीक हो रहा है, लेकिन आज की रिपोर्ट के अनुसार राजधानी समेत पांच पहाड़ी जिलों में अलर्ट किया गया है, तो वही अन्य पर्वतीय जिलों में भी खराब मौसम का दायरा फैल गया है. आज 3 अप्रैल शुक्रवार को राजधानी देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से माध्यम बारिश की चेतावनी बताई गई है तो वही 3500 मीटर से ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट किया गया है. उत्तराखंड के मैदानी जिले उधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहेगा बाकी हरिद्वार समेत अन्य पर्वतीय जिलों टिहरी पौड़ी अल्मोड़ा नैनीताल आदि में बहुत हल्की से हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
आने वाले कल की बात करें, तो वीकेंड के पहले दिन 4 अप्रैल शनिवार को खराब मौसम का दायरा पूरे राज्य तक फैल जाएगा यानी पांच सीमांत जिलों समेत अन्य पर्वतीय जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है. इसके अलावा पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर खराब मौसम का दायरा 3500 मीटर से खिसकर 200 मीटर नीचे आ जाएगा. वीकेंड के पहले दिन 4 अप्रैल शनिवार को राज्य के पहाड़ी जिलों में 3300 मीटर से ऊपरी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार आज 3 अप्रैल शुक्रवार को देहरादून मोकमपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से बढ़कर 19 डिग्री रहने वाला है. देहरादून मोकमपुर क्षेत्र के आसमान में आंशिक रूप से काले बादल छाए रहने के साथ तेज हवाओं के साथ बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. पंतनगर के अधिकतम तापमान में आज भी कोई बदलाव नहीं होगा. अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से घटकर 15 डिग्री रहने वाला है. आज पंतनगर क्षेत्र में आसमान साफ मौसम शुष्क रहेगा लेकिन शाम के समय आसमान में आंशिक रूप से बदल छाए रहेंगे. पहाड़ी क्षेत्र मुक्तेश्वर के तापमान में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से घटकर 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से बढ़कर 10 डिग्री रहने वाला है. मुक्तेश्वर में भी आज आसमान में आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही रहेगी और बारिश के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार टिहरी क्षेत्र के आसमान में आज सुबह से शाम तक आंशिक रूप से काले बादलों की आवाजाही रहेगी, जबकि बारिश और आंधी चलने की संभावना है.
राज्य के अल्मोड़ा क्षेत्र में अधिकतम तापमान 28 डिग्री से घटकर 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से घटकर 11 डिग्री रहने वाला है. अल्मोड़ा क्षेत्र में भी आज सुबह से शाम तक आसमान में आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही रहने वाली है, जबकि आंधी चलने के साथ बारिश की संभावना बताई गई है.
बीते 7 मार्च से उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम खराब बना हुआ है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण वहां से चलने वाली हवाएं बर्फीली और सर्द हैं जिसका सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. खासकर बच्चों और बुजुर्गों को इस मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है. राज्य में आज मौसम का अलर्ट देखते हुए घर से निकलने से पहले अपने साथ छाता और रेनकोट साथ रखें.





