
रुद्रपुर: आजकल किसी भी रिश्ते पर भरोसा करना बहुत मुश्किल हो गया है. आए दिन डरावने-खौफनाक मामले सामने आ जाते हैं कि सुन दिल ही कांप जाता है. अब कुछ ऐसा ही उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में देखने को मिला. हर रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करके रख दिया. एक महिला का उसके देवर के सामने ही गैंगरेप कर दिया. सबसे हैरानी की बात यह थी कि रेप करने वाले कोई अंजान नहीं बल्कि देवर के ही दोस्त थे. बेचारा देवर अपनी मां समान भाभी को छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन दरिंदों ने एक नहीं सुनी. अब पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मामला उधम सिंह नगर के रुद्रपुर का है. 22 फरवरी को एक महिला पति के पीछे पड़ गई कि मुझे मेला देखने जाना है. पर, पति ने जाने से मना कर दिया. इस पर वह जिद कर अपने देवर के साथ गांधी पार्क में सरस मेला देखने चली गई. वहां देवर के दोस्त राजा (खेड़ा निवासी) और करण (भदईपुरा निवासी) भी मिल गए. सबने मिलकर फास्ट फूड खाया और पवनदीप राजन का कार्यक्रम देखा.
देवर को अंदाजा भी नहीं था कि उसके दोस्त रास्ते में ही उसकी भाभी के साथ दरिंदगी करने की योजना बना चुके हैं. जब चारों का काफी देर हो गई तो एक दोस्त ने कहा कि वो शॉर्टकट जानता है, उससे चलते हैं. इस पर सभी मान गए. रात करीब 9-10 बजे के बीच लौटते समय आरोपियों ने ‘शॉर्टकट’ (किच्छा बाईपास) का झांसा दिया और ब्यूटीफुल कंपनी के पास सुनसान रास्ते पर उन्हें घेर लिया.
देवर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी आंखों के सामने हो रही दरिंदगी को देख फूट-फूटकर रो रहा था. आरोपियों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी और कहा कि अगर हिला तो गोली मार देंगे. वह हाथ जोड़कर भाभी को छोड़ने की भीख मांगता रहा, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा. जब भाभी ने दरिंदगी का विरोध किया, तो एक आरोपी ने चाकू से उनके हाथ पर वार कर दिया, जिससे उनकी अंगुली बुरी तरह घायल हो गई.
इसके बाद राजा और करण ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. दरिंदों ने पूरी घटना का वीडियो बनाया और धमकी दी कि अगर पुलिस के पास गए तो वीडियो वायरल कर समाज में बदनाम कर देंगे. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है. रुद्रपुर पुलिस ने बताया कि मामले में देवर की संलिप्तता दिख रही है. इसलिए उस पहलू को देखते हुए भी जांच कर रहे हैं.





