Saturday, April 11, 2026
Viral

ईरान के सामने वर्दी, तो अमेरिका के लिए सूट में दिखे आसिम मुनीर… क्या रही वजह?

पाकिस्तान के आर्मी चीफ आर्मी मुनीर अपनी ड्रेस को लेकर चर्चा में हैं. इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान वार्ता से पहले उन्होंने अलग-अलग देशों के नेताओं से मिलते समय अलग कपड़े पहने. शुक्रवार को जब ईरान का डेलिगेशन इस्लामाबाद पहुंचा, तब मुनीर ने सेना की वर्दी पहनकर उनका स्वागत किया. इस टीम का नेतृत्व मोहम्मद बघेर गलिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अरागची कर रहे थे. इस दौरान मुनीर ने औपचारिक वर्दी नहीं, बल्कि कॉम्बैट ड्रेस पहनी थी, जो ज्यादा सख्त और सैन्य संदेश देती है.

ईरान के सामने वर्दी, तो अमेरिका के लिए सूट में दिखे आसिम मुनीर… क्या रही वजह?
ईरान के सामने वर्दी, तो अमेरिका के लिए सूट में दिखे आसिम मुनीर… क्या रही वजह?

इसके कुछ घंटों बाद शनिवार को जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस्लामाबाद पहुंचे, तो मुनीर काले सूट में नजर आए. यह मुलाकात नूर खान एयरबेस पर हुई. अमेरिकी टीम में जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ भी शामिल थे. इसे अटायर डिप्लोमेसी कहा जा रहा है.

क्या है अटायर डिप्लोमेसी की वजह?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कपड़ों में यह बदलाव एक तरह का संकेत है. मुनीर ईरान के सामने खुद को एक सख्त सैनिक के रूप में दिखाना चाहते हैं, जबकि अमेरिका के साथ वह खुद को एक डिप्लोमेट की तरह पेश आ रहे हैं. हालांकि एक सीनियर सैन्य अधिकारी के लिए सही तरीका नहीं माना जा रहा.

ईरानी टीम के सामने कॉम्बैट यूनिफॉर्म पहनना भी खास संदेश देता है. कुछ साल पहले ईरान और पाकिस्तान के बीच मिसाइल हमले और सीमा तनाव हुआ था, इसलिए यह ड्रेस कैमरे के लिए संदेश मानी जा रही है.

पाकिस्तान में सेना की अहमियत

इस पूरे मामले से पाकिस्तानी सेना की ताकत भी साफ दिखाई देती है. मुनीर ने खुद दोनों देशों के डेलिगेशन का स्वागत किया, जिससे पता चलता है कि पाकिस्तान की बड़ी कूटनीतिक गतिविधियों में सेना की अहम भूमिका है. कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि मुनीर दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि पाकिस्तान में असली ताकत किसके पास है. अमेरिकी नेताओं के साथ उनके चलने और बातचीत करने की तस्वीरें भी उनकी ताकत दिखाने की कोशिश मानी जा रही हैं.

इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता जारी है. दोनों देशों के डेलिगेशन औपचारिक वार्ता से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अलग-अलग मुलाकात कर रहे हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply