Wednesday, March 25, 2026
Viral

इराक में ईरान की एयरस्ट्राइक, सात सैनिकों की मौत; 13 घायल


नई दिल्ली। ईरान ने पश्चिमी इराक के अनबार प्रांत में एयरस्ट्राइक की है। ईरान के इस हमले में 7 इराकी सैनिकों की मौत हो गई है। वहीं 13 घायल हुए हैं।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा सूत्रों और रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पश्चिमी अनबार में एक सेना चिकित्सा केंद्र के पास, इराक के शिया ‘पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेस’ से संबंधित एक जगह पर हुए हवाई हमले में सात इराकी सैनिक मारे गए और 13 अन्य घायल हो गए।

ईरान ने इराक में की एयरस्ट्राइक
मंत्रालय ने बताया कि यह हमला स्थानीय समय के अनुसार सुबह लगभग 9 बजे के करीब हुआ, जिसमें एक सैन्य क्लिनिक और पास की एक इंजीनियरिंग यूनिट को निशाना बनाया गया।

अनबार प्रांत में बचाव दल अभी भी हमले में घायल हुए लोगों की तलाश में जुटे हैं। मंत्रालय ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानदंडों का स्पष्ट और गंभीर उल्लंघन बताया।

चिकित्सा सुविधाओं पर हमला करना गलत
मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून और मानदंड चिकित्सा सुविधाओं और मेडिकल कर्मियों पर हमलों को प्रतिबंधित करते हैं।

मंत्रालय ने ईरान के इस हमले को खतरनाक तनाव वृद्धि करार दिया और मांग की कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाए।

इराक के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने कानूनी ढांचे के अनुसार जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखा है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply