Wednesday, February 25, 2026
HealthViral

इन आदतों की वजह से पत्नी की नजरों में बुरा बनता है पति

इन आदतों की वजह से पत्नी की नजरों में बुरा बनता है पति

पति-पत्नी का रिश्ता अपनेआप में बेहद अटूट होता हैं जिसकी डोर आपसी विश्वास और सम्मान पर टिकी होती हैं। यह रिश्ता तभी लंबा चल पाता हैं जब दोनों एक-दूसरे को समझें और सम्मान करें। शादी के रिश्ते को सहेजने के लिए पति और पत्नी दोनों को ही बराबर कोशिशें करनी चाहिए। लेकिन पुरुषों को बेचलर लाइफ से शादीशुदा जिंदगी में शामिल होना थोड़ा मुश्किल होता है और उन्हें इसमें ढलने में वक्त लगता है। इस कारण कपल के बीच छोटी मोटी बहस भी हो जाती है। लेकिन पुरुषों की कई आदतें ऐसी होती हैं जो उन्हें बुरा पति बनाती हैं। आज हम अपने पाठकों को उन्हीं आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें पुरुषों को सुधार करने की जरूरत हैं—  अपनी माँ से तुलना करना

कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता है। हर किसी में खूबियां और खामियां होती हैं। लेकिन जब पति हर छोटी बड़ी बात में अपनी पत्नी की तुलना अपनी माँ से करने लगते हैं तो वहां से दिक्कत शुरू होती है। आप बार बार उनकी कमियां और गलतियां याद दिलाएंगे तो इससे पत्नी की नाराजगी लाजमी है। इन बातों से आपका और उनका रिश्ता बिगड़ भी सकता है। क्योंकि किसी भी पत्नी को पति की ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आती।
ज्यादा
 उम्मीदें रखना

हर इंसान रिश्ते निभाने के दौरान एक दूसरों से हद से ज्यादा उम्मीद रखने लगता है। हर इंसान के अंदर स्वार्थ स्वाभाविक रूप से मौजूद होता है। किसी से एक हद तक उम्मीद रखना गलत नहीं है। मगर ये भी समझना जरूरी है कि हर इंसान के अंदर अगर कुछ प्रतिभाएं हैं तो दूसरी तरफ कुछ खामियां भी हैं। कोई भी इंसान आपको हर तरह से संतुष्ट नहीं कर सकता। आपको ये समझने की जरूरत है कि आप ज्यादा आकांक्षाएं रखने की बजाए अपने लाइफ पार्टनर से प्यार और आदर का भाव रखें।
पत्नी की शारीरिक बनावट पर टिप्पणी करना

कोई भी इंसान जब आपके रंग रूप या शारीरिक बनावट पर टिप्पणी करता है, तो इसपर नाराज होना लाजमी है। वहीं अगर पति अपनी पत्नी के लुक्स का मजाक बनाए, उन्हें मोटा, लंबा या छोटा कहे, तो इस तरह के नकारात्मक कमेंट से पत्नी आहत हो सकती हैं। तारीफ करने के बजाए पत्नी के शरीर का मजाक बनाने पर वह गुस्सा हो जाती हैं।
आलोचना
 करना

कई बार ऐसा देखा गया है कि दूसरों के सामने पति अपनी पत्नियों की आलोचना करते नजर आते हैं। या कभी-कभी अपने मन-पसंद का खाना ना मिलने पर भी उन्हें तरह-तरह की बातें सुनाते हैं। ऐसा करना गलत है। आपको उन्हें ये बताने की जरूरत है कि उनकी कौन सी बात आपको पसंद नहीं आई। इसके बाद आपको उनके अच्छे कामों की प्रशंसा करने की भी जरूरत है। 
बात करने का गलत लहजा

कई बार पति काम के तनाव के कारण अपनी पत्नी पर गुस्सा जाहिर कर देते हैं या कई बार ठीक तरीके से बात नहीं करते हैं। ऐसे में आपको बात करते समय विनम्र होने की जरूरत है ताकि उन्हें भावनात्मक ठेस ना पहुंचे। वो आपसे कुछ पल का प्यार चाहती हैं, अगर आप रोज ऐसा करेंगे तो उन्हें सबसे ज्यादा खुशी होगी।

Leave a Reply