Viral

इंस्टाग्राम पोस्ट पर भद्दे कमेंट करता था दोस्त, खंडहर में बुलाकर कर दी हत्या

बरेली में एक लड़के ने अपने दोस्त को ईंट से कुचलकर सिर्फ इसलिए मार दिया, क्योंकि वह उसके इंस्टाग्राम पोस्ट पर भद्दे कमेंट करता था। मामला शहर कोतवाली थाना इलाके का है, जहां सिटी रेलवे स्टेशन के पास एक खंडहर हुए घर में करीब 24 साल के अमन रजा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक अमन रजा मलूकपुर का रहने वाला था और एक सैलून में काम करता था। 8 अप्रैल को उसका शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। 36 घंटे के अंदर ही बरेली पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया और आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया।

इंस्टाग्राम पोस्ट पर भद्दे कमेंट करता था दोस्त, खंडहर में बुलाकर कर दी हत्या
इंस्टाग्राम पोस्ट पर भद्दे कमेंट करता था दोस्त, खंडहर में बुलाकर कर दी हत्या

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि मृतक के शरीर और चेहरे पर लगभग 21 गहरे चोट के निशान मिले, जिससे साफ था कि हत्या बेरहमी से की गई थी। पुलिस ने मामले में जांच करना शुरू की।

मृतक के घरवालों ने उसके तीन दोस्तों पर शक जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन पुलिस की जांच में वे निर्दोष पाए गए। पुलिस ने दोबारा से जाकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कई लोगों की मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स की जांच की। पुलिस का शक जखीरा के रहने वाले समद मूसा 19 साल के लड़के पर गया। जब इससे पूछताछ की तो लड़के ने पुलिस को पूरी हकीकत बता दी। कुछ महीने पहले आरोपी और मृतक की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी, फिर इंस्टाग्राम पर उसकी पोस्ट पर कमेंट किया था। इसके बाद उसने हत्या का प्लान बनाया और दोस्त को खंडहर में बुलाया और ईंट मारकर हत्या कर दी।

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि समद जब भी इंस्टाग्राम पर अपनी रील पोस्ट करता था, अमन रजा उस पर भद्दे कमेंट करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार फोन पर झगड़ा और गाली-गलौज भी हुई। धीरे-धीरे यह विवाद इतना बढ़ गया कि समद ने अमन को रास्ते से हटाने की ठान ली। उसने एक दिन हत्या करने की प्लानिंग बनाई। घटना वाले दिन, 7 अप्रैल को समद ने अमन को फोन कर सिटी रेलवे स्टेशन के पास मिलने के लिए बुलाया। दोनों बातचीत करते हुए रेलवे ट्रैक की ओर गए। वहीं सुनसान जगह देखकर समद ने अमन को अचानक धक्का देकर गिरा दिया और एक बड़ा सा ईंट उठाकर हमला कर दिया। आरोपी ने ईंट से उसके सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हत्या के बाद आरोपी ने शव को घसीटकर पास के एक खंडहर में छिपा दिया।

सीओ ने बताया कि 8 तारीख को थाना कोतवाली पर सूचना प्राप्त हुई की चौपाल के पास एक खंडहर में लाश पड़ी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान अमन के रूप में हुई, जो पार्लर में काम करता है और मलकपुर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। मामले में इसके भाई ने तीन दोस्तों पर आरोप लगाते हुए नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब इसमें सबूत की तलाश की और सीसीटीवी फुटेज देखे गए तो पता लगा कि इन तीनों दोस्तों का इस घटना से कोई भी संबंध नहीं है।

जांच में सामने आया कि समद नाम का एक युवक है। थाना किला क्षेत्र का रहने वाला है। इसी ने हत्या की है। पुलिस ने 36 घंटे के अंदर ही इस घटना का सफल अनावरण कर आरोपी समद मूसा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयोग हुआ हथियार, आधार कार्ड, खून से सने हुए कपड़े बरामद हुए हैं। मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इस संबंध में थाने पर कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि 6 से 7 महीने पहले इसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर उसके रील और फोटो पोस्ट पर गलत कमेंट करता था। कई महीनों से उनके बीच ऑनलाइन लड़ाई चल रही थी। फोन पर भी गाली गलौज होती । घटना वाले दिन शाम को इसने दुकानदार के फोन से कॉल करके उसे स्टेशन के पास में बुलाया। योजना बनाकर रेलवे लाइन के पास ले जाकर उसे गिराकर, पटक कर हत्या कर दी और पत्थर से कुचल दिया। पास में उसे एक खंडहर दिखाई दिया, जहां पर उसे ले जाकर छुपा दिया फिर फरार हो गया।

Leave a Reply