Viral

इंडिगो के बाद अब Air India से सफर भी हुआ महंगा, युद्ध के चलते दोगुने हुए ATF के दाम, 26000 तक बढ़ सकता है किराया


Air India: ईरान-इजरायल युद्ध की तपिश अब भारत तक पहुंचने लगी है. भारत में फ्लाइट सफर पर युद्ध का असर दिखने लगा है. ईरान युद्ध की वजह से भारत में एयरलाइंस कंपनियां किराए में बढ़ोतरी कर रही है. इंडिगो के बाद अब एयर इंडिया ने यात्री किराए में बढ़ोतरी कर दी है. एटीएफ की बढ़ती कीमत की वजह से टाटा के स्वामित्व वाली एयरलाइंस एयर इंडिया ने फ्लाइट किराया बढ़ा दिया है. 8 अप्रैल से डोमेस्टिक और 10 अप्रैल से इंटरनेशनल दोनों रूट पर किराए में बढ़ोतरी कर दी गई है.

एयर इंडिया के किराए में बढ़ोतरी
जेट फ्यूल की बढ़ती कीमत की वजह से किराया बढ़ाने का फैसला लिया गया है. कंपनी का कहना है कि ईरान युद्ध की वजह से जेट फ्यूट का किराया दोगुना हो चुका है. बढ़ती लागत की वजह से किराए में फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है. युद्ध की वजह से एटीएफ की कीमत, जो 99.40 डॉलर प्रति बैरल थी, 27 मार्च को 195.19 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई.

कितना बढ़ा हवाई किराया ?
एयर इंडिया ने दूरी के हिसाब से किराए में बढ़ोतरी की है. 500 किलोमीटर तक की उड़ान के लिए 299 रुपए, 501 से 1000 किमी के सफर के लिए 399, 1001 से 1500 किमी की दूरी के लिए 549 रुपये, 1501 किमी से 2000 किमी तक के लिए 749 रुपये और 2000 से अधिक किमी के लिए 899 रुपये का सरचार्ज लगाया गया है.

इंटरनेशनल रूट पर किराया
इंटरनेशनल रूटों पर किराए में अधिक बढ़ोतरी की गई है. SAARC देशों के लिए 24 डॉलर , उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया वाले रूटों पर 280 डॉलर तक फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया गया है. दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए 100 डॉलर, सिंगापुर वाले रूटों पर 60 डॉलर, अफ्रीका के रूट पर 130 डॉलर, यूरोप के लिए 205 डॉलर का सरचार्ज लगाया गया है. अगर भारतीय करेंसी में देखें तो इंटरनेशनस रूट पर अधिकतम किराया 26320 रुपये तक बढ़ सकता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply