Thursday, February 26, 2026
PoliticsViral

आ रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, हिमाचल में इस दिन से फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

आ रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, हिमाचल में इस दिन से फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

कुल्लू-मनाली: हिमाचल प्रदेश में मौसम के अलर्ट के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश बर्फबारी देखने को मिली. मंगलवार शाम भरमौर क्षेत्र की उपरी चोटियों पर फिर से ताजा बर्फबारी देखने को मिली. हालांकि इस दौरान राजधानी शिमला में भी मौसम साफ देखने को मिला. कुल्लू मनाली में मौसम साफ बना रहा. जबकि दोपहर के समय कुल्लू में तेज हवाएं चलने से मौसम में हल्का बदलाव आया. कांगड़ा में भी तेज़ हवाएं दर्ज की गई. वहीं मैदानी इलाकों की बात करें तो बिलासपुर में घना कोहरा देखने को मिला. प्रदेश में न्यूनतम तापमान ऊंची पहाड़ियों पर -5 से 1 डिग्री, मध्य पहाड़ियों पर 3 से 11 डिग्री और निचले मैदानी इलाकों में 9 से 14 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. जबकि प्रदेश में अधिकतम तापमान ऊंची पहाड़ियों पर 8 से 15 डिग्री सेल्सियस, मध्यम पहाड़ियों पर 18 से 25 डिग्री सेल्सियस और निचले मैदानी इलाकों में 25 से 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है. प्रदेश के 4 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम रहा. वहीं मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम पारा कुकुमसेरी में माइनस -5.0 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा. पालमपुर और मंडी में अब एक समान न्यूनतम पारा 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम को लेकर क्या रहेगा अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में 27 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना जताई गई है. ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार प्रदेश में फिर मौसम का मिजाज़ बिगड़ने की संभावना है. 27 और 28 फरवरी को एक दो स्थानों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी की संभावना जताई गई है. जबकि सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार ऐसे में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. 2 मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है.

राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा. सुंदरनगर में 8.9 डिग्री, भुंतर में 7.2 डिग्री, कल्पा में 0.8 डिग्री, धर्मशाला में 10.6 डिग्री, ऊना में 8.6 डिग्री, नाहन में 9.7 डिग्री, पालमपुर में 9.5 डिग्री, सोलन में 6.2 डिग्री, मनाली में 3.1 डिग्री, कांगड़ा में 10.3 डिग्री, मंडी में 9.5 डिग्री, बिलासपुर में 10.5 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 9.4 डिग्री, कुकुमसेरी में माइनस -5.0 डिग्री, सेऊबाग में 5.5 डिग्री, बरठीं में 9.6 डिग्री, कसौली में 10.2 डिग्री, पांवटा साहिब में 14.0 डिग्री, सराहन में 5.5 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 13., ताबो में माइनस -4.7 डिग्री और नेरी में 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

अधिकतम तापमान कितना रहा
शिमला में अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री. सुंदरनगर में 25.6 डिग्री, भुंतर में 24.8 डिग्री, कल्पा में 15.0 डिग्री, धर्मशाला में 22.0 डिग्री, ऊना में 28.4 डिग्री, नाहन में 23.1 डिग्री, सोलन में 23.5 , कांगड़ा में26.2 डिग्री, मंडी में 26.5 , जुब्बड़हट्टी में 20.2 डिग्री, बरठीं में 25.9 डिग्री, कसौली में 17.8 डिग्री, ता ताबो में 8.3 डिग्री, और नेरी में 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा.

Leave a Reply