Entertainment

आशा भोसले का निधन, 92 की उम्र में ली आखिरी सांस

दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. आशा भोसले को शनिवार को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था. रविवार को आशा भोसले का निधन हो गया. आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने आशा के निधन की जानकारी दी

आशा भोसले का निधन, 92 की उम्र में ली आखिरी सांस
आशा भोसले का निधन, 92 की उम्र में ली आखिरी सांस

आशा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. नेता, सेलेब्स सभी लोग उनके निधन पर दुख जता रहे हैं. केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पर लिखा, ‘मधुर वाणी और अद्वितीय गायकी की प्रतिमूर्ति दीदी आशा भोसले जी ने दशकों तक भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. उनकी आवाज केवल सुरों का संगम नहीं, बल्कि भावनाओं का ऐसा अनकहा रिश्ता है जिसे शब्दों में बांध पाना संभव नहीं है. एक ऐसा जुड़ाव जो हर दिल में सदा जीवित रहेगा. उनके गाए गीत आने वाली पीढ़ियों तक यूं ही गूंजते रहेंगे.

आनंद भोसले ने कहा, ‘मेरी मां आशा भोसले का आज निधन हो गया है. कल चार बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा.’

आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया था कि आशा भोसले को शनिवार रात को चेस्ट इंफेक्शन की वजह से एडमिट करवाया गया था. लेकिन मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से आशा भोसले का निधन हो गया.

आशा भोसले को कई अवॉर्ड से नवाजा गया. उन्हें 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था. 2000 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया था. उन्हें दो बार नेशनल अवॉर्ड मिला. उन्हें 1981 और 1986 में सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक गायिका का अवॉर्ड मिला. इसके अलावा उन्हें 7 बार फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 1996 में फिल्म रंगीला के लिए उन्हें फिल्मफेयर स्पेशल अवॉर्ड मिला.

Leave a Reply