Saturday, April 11, 2026
Health

आपके सपनों से है गहरी नींद आने का संबंध, जानें क्या कहती है नई रिसर्च

रात को सोने के बाद कई लोगों को सपने आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सपनों का अपनी नींद से सीधा संबंध है. जिन लोगों को ज्यादा स्पष्ट सपने आते हैं उनकी नींद की क्वालिटि अच्छी रहती है. ऐसे लोग सुबह उठकर अच्छा महसूस करते हैं. एक नई रिसर्च के अनुसार, यह सिर्फ एहसास नहीं बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी हो सकता है. गहरे सपने तभी आते हैं जब नींद अच्छी हो. रिसर्च से यह साफ होता है कि अगर आप नींद में गहरे सपने देखते हैं तो आपकी नींद अच्छी है और इसका सीधा फायदा आपकी हेल्थ को होगा.

आपके सपनों से है गहरी नींद आने का संबंध, जानें क्या कहती है नई रिसर्च
आपके सपनों से है गहरी नींद आने का संबंध, जानें क्या कहती है नई रिसर्च

इटली के IMT School for Advanced Studies Lucca के वैज्ञानिकों की एक स्टडी में पाया गया है कि सपनों की स्पष्टता और हमारी की गुणवत्ता के बीच गहरा संबंध हो सकता है. इस रिसर्च में 44 स्वस्थ लोगों को शामिल किया गया था और उनकी नींद के पैटर्न पर नजर रखी गई थी. इन सभी लोगों को रात में अलग- अलग समय पर जगाकर जगाकर उनसे उनके सपनों के बारे में पूछा गया.

गहरी नींद का सपनों से संबंध

नींद में लोगों से उनके सपनों के बारे में पूछा गया था. इस दौरान इन लोगों ने बताया कि सपने देखने के बाद जब उनको वह सपना याद नहीं रहता तो उनको गहरी नींद भी आती है और सुबह उठकर अच्छा महसूस भी होता है. लोगों ने यह भी बताया कि जब वह कोई ऐसा सपना देखते हैं जो उनको स्पष्ट रूप से याद रहता है तो भी उनको अच्छी नींद आती है. यानि, सपने देखना भी आपको गहरी नींद जैसा महसूस करा सकता है.

दिमाग की गतिविधि क्या कहती है?

वैज्ञानिकों ने पाया कि जो लोग नींद में आधे अधूरे सपने देखते हैं तो उनकी नींद भी अच्छी नहीं रहती है. स्टडी के प्रमुख वैज्ञानिक Giulio Bernardi के मुताबिक, जो व्यक्ति नींद में जितना गहरा सपना देखता है. उसकी नींद इतनी ही अच्छी होती है. अच्छी नींद सेहतमंद शरीर के लिए काफी जरूरी है. इससे कई बीमारियों से बचाव होता है और मानसिक तनाव या सिरदर्द जैसी समस्याओं के होने की आशंका नहीं रहती है.

गहरे सपने नींद को बेहतर कैसे बनाते हैं

रिसर्चर्स का मानना है कि जो व्यक्ति गहरे सपने देखते हैं उनके दिमाग में ऐसे केमिकल रिलीज होते हैं जो नींद को बेहतर बनाते हैं. ऐसे लोगों की नींद बार- बार नहीं टूटती है. यह भी देखा गया कि सुबह के समय सपने सबसे ज्यादा गहरे होते हैं और व्यक्ति इस दौरान सबसे बेहतर नींद में होते हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply