Viral

अभी-अभी: भूकंप के झटको से दहला हिमाचल, दहशत में लोग


मंडी: Mandi Earthqauke: हिमाचल प्रदेश में आधी रात को भूकम्प के झटके लगे हैं। भूकंप के लिहाज से सबसे संवेदनशील मंडी जिला में शनिवार मध्य रात्रि भूकम्प के हल्के झटकों से धरती हिली। भूकम्प की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.4 रही। ये झटके रात 12 बजकर 15 मिनट पर कुछ सेकंड तक रहे। हालांकि तीव्रता कम होने की वजह से इसका ज्यादा असर लोगो ने महसूस नहीं किया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक भूकम्प का केंद्र मंडी में 31.47 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.97 डिग्री पूर्वी देशांतर पर रहा और इसकी गहराई जमीन की सतह से पांच किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। भूकंप के झटकों के कारण किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

मंडी में पहले भी आ चुके हैं कई झटके
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि भूकम्प की तीव्रता कम होने की वजह से मंडी जिला और साथ लगते क्षेत्रों में किसी तरह के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है। इससे पहले भी कई बार मंडी जिला व इससे सटे कुल्लू, लाहौल स्पीति और किन्नौर जिलों में कई बार कम तीव्रता के भूकम्प के झटके लग चुके हैं। हालांकि किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था।

इलाके में दहशत
हिमाचल प्रदेश में भूकंप का लगातार आना लोगों को दहशत में डाल रहा है। पिछले कई सालों से यहां भूकम्प के झटके लग रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश भूकम्प की दृष्टि से अति संवेदनशील व खतरनाक जोन छह में शामिल है। राज्य में कई वर्षों से भूकम्प के हल्के झटके महसूस किए जाते रहे हैं। वर्ष 1905 में कांगड़ा व चम्बा जिलों में आये विनाशकारी भूकंप से 10 हज़ार से अधिक लोग मारे गए थे।

प्रदेश में मार्च महीने में मौसम का बदला हुआ मिजाज देखने को मिल रहा है। मार्च माह की शुरुआत में तीखी धूप खिलने से तापमान में उछाल आने से मई की तरह गर्मी हो गई थी। इसके बाद मध्य मार्च में मौसम बदला और निचले इलाकों में लंबे समय बाद झमाझम वर्षा व पहाड़ी इलाको में भारी वर्षा हुई। इससे दिसम्बर जैसी ठंड का लोगों को सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी पुर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में आज मौसम के साफ बने रहने का अनुमान है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से कल मौसम में बदलाव आएगा और निचले इलाकों में बारिश व ऊंचे हिस्सों में बर्फबारी होगी। कई जगह अंधड़ चलने व आसमानी बिजली गिरने का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply