
Donald Trump Statement: मिडिल ईस्ट में जारी जंग की आंच अब दुनिया भर के देशों में देखने को मिल रही है. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. पिछले 24 दिनों से जारी जंग को बातचीत की मेज पर आकर खत्म करने की कवायद भी चल रही हैं. सोमवार (17 मार्च) को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से इस ओर एक कदम बढ़ाया गया. जिसका बड़ा असर देखने को मिला. ट्रंप के एक बयान के बाद क्रूड ऑयल की कीमत कमी, अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजार में उछाल देखने को मिला.
दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कहा गया कि पिछले दो दिन से ईरान और अमेरिका की अच्छी बातचीत चल रही है. इन सबके बीच अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से यहां तक आदेश दे दिया गया कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमले नहीं किए जाएंगे. हालांकि, ट्रंप के इस बयान का ईरान की ओर से खंडन किया गया. ईरान ने स्पष्ट किया है अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं चल रही है.
ट्रंप की पांच दिन की मोहलत वाली रणनीति!
ईरान से जारी भीषण जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी थी कि अगर तेहरान ने 48 घंटे में होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरीके से नहीं खोलता है, तो अमेरिकी सेना ईरान के पावर प्लांट्स नेस्तनाबूद कर देगी. हालांकि, इस डेडलाइन के पूरा होने से पहले ही ट्रंप ने यू-टर्न ले लिया और कहा कि अगले 5 दिनों तक किसी एनर्जी प्लांट को नहीं निशाना बनाया जाएगा, क्योंकि ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत जारी है.
ईरान ने किया ट्रंप के बयान का खंडन
अब अमेरिका के राष्ट्रपति के बयान पर ईरान ने पलटवार किया है. ईरान की ओर से दावा किया गया कि अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं की जा रही है. हालांकि, इन सबके बीच कुछ राहत भरी खबर भी सामने आई है.
कच्चा तेल 10% सस्ता
जैसे ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की ओर से अगले कुछ दिनों तक ईरान के किसी भी पावर प्लांट पर हमला नहीं किया जाएगा. ट्रंप के इस बयान का सीधा असर कच्चे तेल पर देखने को मिला है. ट्रंप के बयान के कुछ देर बाद ही कच्चे तेल की कीमत में करीब 10 प्रतिशत की कमी आई है. क्रूड ऑयल 97 डॉलर प्रति बैरल पर आ गिरा. कच्चे तेल की कीमत में आई कमी का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिलेगा.
सोने की कीमत में भारी गिरावट
मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब कुछ देश की सीमाओं तक नही सीमित रह गया है. अब इसका प्रभाव दुनिया के अधिकांश देशों में दिख रहा है. तभी तो, भारत में शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है. वहीं, इसके अलावा सोने-चांदी की कीमतों में 40 साल की सबसे बड़ी गिरावट आई है. एमसीएक्स पर सोना-चांदी 10 प्रतिशत से ज्यादा क्रैश हो गया. सोमवार को MCX पर सोना 10.10 फीसदी की गिरावट के साथ 1.29 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर फिसल गया. सोने की कीमत में आई बड़ी गिरावट ने निवेशकों को हैरान कर दिया.
अमेरिकी बाजार बम-बम
अमेरिका के राष्ट्रपति के नए बयान का सीधा असर वैश्विक बाजार पर देखने को मिला है. ट्रंप का ईरान पर पांच दिन तक हमला न करने वाले बयान के बाद तेल की कीमतों में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट तो देखने को मिली है, इसके साथ-साथ अमेरिकी शेयर बाजार में भी रौनक लौट गई. अनिश्चितता समाप्त होने के बाद निवेशकों ने फिर से शेयरों का खरीदारी शुरू कर दी.





