Wednesday, February 25, 2026
Viral

अब नहीं बचेगा गुनहगार! CBI, का ‘पॉलीग्राफ’ प्रहार 10 लोगों पर कसेगा शिकंजा; जानें नार्को से कैसे अलग है ये टेस्ट

अब नहीं बचेगा गुनहगार! CBI, का ‘पॉलीग्राफ’ प्रहार 10 लोगों पर कसेगा शिकंजा; जानें नार्को से कैसे अलग है ये टेस्ट

राजधानी में हुई नीट छात्रा की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) अब वैज्ञानिक जांच का सहारा लेने जा रही है। मामले में ठोस सुरागों के अभाव को देखते हुए एजेंसी करीब 10 संदिग्धों का पॉलीग्राफ (लाई डिटेक्टर) टेस्ट कराने पर विचार कर रही है। हालांकि, इसके लिए अदालत की मंजूरी और संबंधित व्यक्तियों की लिखित सहमति अनिवार्य होगी।

जांच की अब तक की स्थिति;
CBI को केस हाथ में लिए 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई बड़ा खुलासा नहीं हो सका है। सोमवार को CBI की टीम एक बार फिर ‘शंभू गर्ल्स हॉस्टल’ पहुंची। टीम ने हॉस्टल संचालिका और दो वार्डन की मौजूदगी में करीब दो घंटे तक छात्रा के कमरे और परिसर की गहन तलाशी ली। उस युवक से पूछताछ की गई जिसने दरवाजा तोड़ा था, साथ ही उस गार्ड से भी जानकारी ली गई जिसने छात्रा को अचेत अवस्था में नीचे उतारा था। छात्रा के कपड़ों पर मिले जैविक नमूनों (स्पर्म) का मिलान संदिग्धों के DNA से कराना CBI के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। जांच टीम ने छात्रा के मोबाइल का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकाल लिया है, जिसकी बारीकी से जांच की जा रही है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

क्या है पॉलीग्राफ टेस्ट?
पॉलीग्राफ टेस्ट इस सिद्धांत पर काम करता है कि झूठ बोलते समय व्यक्ति मानसिक तनाव में होता है, जिससे उसके शरीर में अनैच्छिक बदलाव आते हैं।

Leave a Reply