Viral

अफवाह का फुल टैंक! राजस्थान में पेट्रोल पंपों पर मचा हड़कंप; केन-बोतल लेकर दौड़े लोग


जयपुर। राजस्थान में एक अफवाह ने ऐसा तूफान खड़ा किया कि आधी रात को सड़कों पर गाड़ियों की कतारें नजर आने लगीं। पेट्रोल खत्म होने वाला है बस इसी एक लाइन ने लोगों को इस कदर बेचैन किया कि वे गाड़ियों के साथ-साथ केन, बोतल और कैंपर तक लेकर पेट्रोल पंपों की ओर दौड़ पड़े।

राजस्थान में एक अफवाह ने ऐसा तूफान खड़ा किया कि आधी रात को सड़कों पर गाड़ियों की कतारें नजर आने लगीं। पेट्रोल खत्म होने वाला है बस इसी एक लाइन ने लोगों को इस कदर बेचैन किया कि वे गाड़ियों के साथ-साथ केन, बोतल और कैंपर तक लेकर पेट्रोल पंपों की ओर दौड़ पड़े। हालात इतने बिगड़े कि कई जगहों पर झगड़े हो गए और पुलिस बुलानी पड़ी।

सोमवार देर रात अचानक फैली इस अफवाह का असर बीकानेर, उदयपुर, जालोर, आबूरोड और सलूंबर समेत कई जिलों में देखने को मिला। पेट्रोल पंपों पर इतनी भीड़ उमड़ी कि सड़क तक लंबी कतारें लग गईं। हर कोई पहले तेल भरवाने की होड़ में था, और यही होड़ कई जगह विवाद की वजह बन गई।

जालोर में झगड़ा, बाइक गिरी, पंप बंद जालोर में तो हालात और ज्यादा बिगड़ गए। पेट्रोल भरवाने को लेकर वाहन चालकों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी कि धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। इस दौरान एक बाइक सवार गिर गया और उसकी बाइक की टंकी फूट गई।

स्थिति को बिगड़ता देख पेट्रोल पंप संचालक ने तुरंत पंप बंद कर दिया और पुलिस को बुलाना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ को शांत कराया। ये भी पढ़ें:राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज,बस कुछ घंटों का इंतजार; यहाँ देखें रिजल्ट

जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के गवांडे ने साफ कहा यह पूरी तरह अफवाह है। जिले में सभी पेट्रोल पंप चालू हैं और कहीं भी ईंधन की कमी नहीं है। सलूंबर में ‘जुगाड़’ मोड ऑन, केन-बोतलों में भरवाया पेट्रोल सलूंबर में तो लोगों ने “स्टॉक करने” का पूरा इंतजाम कर लिया। गाड़ियों के अलावा लोग केन, बोतल और बड़े कैंपर लेकर पंप पर पहुंच गए।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply