शनिवार, 5 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
PM Surya Ghar Yojana: कितनी बिजली खपत पर लगवाना फायदेमंद, जानें आपके घर के लिए कौन सा सोलर सही​ | UP: पत्नी से झगड़े के बाद सुसाइड की कोशिश, युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग… फिर ऐसे बची जान​ | Joheirry Mola Miss World 2026: मिस वर्ल्ड 2026 बनीं डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला, टॉप-20 तक नहीं पहुंच सकीं भारत की निकिता पोरवाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

विंसेंट कीमर को हराकर फाइनल में पहुंचे प्रज्ञानंद​

नई दिल्ली । भारतीय शतरंज स्टार आर. प्रज्ञानंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी के विंसेंट कीमर को सेमीफाइनल में 199 से हराकर 2026 ग्रैंड चेस टूर फाइनल में जगह बना ली है। अब खिताबी मुकाबले में उनका सामना अमेरिका के दिग्गज ग्रैंडमास्टर और गत चैंपियन फैबियानो कारुआना से होगा। सेमीफाइनल में प्रज्ञानंद ने जबरदस्त […]

नई दिल्ली भारतीय शतरंज स्टार आर. प्रज्ञानंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी के विंसेंट कीमर को सेमीफाइनल में 199 से हराकर 2026 ग्रैंड चेस टूर फाइनल में जगह बना ली है। अब खिताबी मुकाबले में उनका सामना अमेरिका के दिग्गज ग्रैंडमास्टर और गत चैंपियन फैबियानो कारुआना से होगा।

सेमीफाइनल में प्रज्ञानंद ने जबरदस्त दबदबा दिखाया। दूसरे क्लासिकल मुकाबले में जीत के बाद उन्होंने लगातार दोनों रैपिड मुकाबले अपने नाम किए और कीमर पर अजेय बढ़त बना ली। इसके बाद ब्लिट्ज में भी जीत दर्ज कर उन्होंने फाइनल का टिकट पक्का किया।

दूसरे सेमीफाइनल में कारुआना ने वेस्ली सो को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब प्रज्ञानंद और कारुआना के बीच खिताब के लिए होने वाली टक्कर पर दुनिया भर के शतरंज प्रशंसकों की नजरें टिकी हैं।

खास बात: फाइनल शुरू हो चुका है और पहले क्लासिकल मुकाबले में कारुआना ने प्रज्ञानंद पर जीत दर्ज कर शुरुआती बढ़त बना ली है। ऐसे में भारतीय ग्रैंडमास्टर के सामने अगले मुकाबलों में जोरदार वापसी की चुनौती होगी।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY