गुरुवार, 10 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
गुम गया क्रेडिट कार्ड, किसी और ने खर्च कर दिए सारे रुपए, कौन भरेगा पैसे आप या बैंक, क्या कहता है नियम​ | Horoscope 10 September 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​ | Apple Watch Series 12 Launch: आपकी कलाई पर डॉक्टर का पहरा! हेल्थ सेंसर्स और AI फीचर्स के साथ एपल का बड़ा सरप्राइज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लखनऊ में हिंदूवादी नेता धीरेंद्र सिंह की हत्या, नहर में मिला शव, एक दिन पहले हुए थे लापता​

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र से शनिवार को लापता हुए धीरेन्द्र प्रताप सिंह की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई थीं. अब उनका शव दुबग्गा क्षेत्र स्थित नहर […]

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र से शनिवार को लापता हुए धीरेन्द्र प्रताप सिंह की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई थीं. अब उनका शव दुबग्गा क्षेत्र स्थित नहर से बरामद किया गया है. शुरुआती तौर पर गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि मौत की वास्तविक वजह और हत्या के पीछे की पूरी कहानी पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी.

मृतक धीरेन्द्र प्रताप सिंह मूल रूप से उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. वह हिंदू युवा वाहिनी में मंडल प्रभारी के पद पर कार्यरत थे और जानकारी के मुताबिक उन्हें सरकारी सुरक्षा भी मिली हुई थी. शनिवार को उनके अचानक लापता होने के बाद सुशांत गोल्फ सिटी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी. इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कई घंटों की खोजबीन के बाद उनका शव दुबग्गा इलाके की नहर में मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया.

घटनास्थल पर पहुंची जांच टीम

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. नहर और उसके आसपास के इलाके से अहम साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धीरेन्द्र प्रताप सिंह शनिवार को किन परिस्थितियों में लापता हुए, वह आखिरी बार किसके साथ देखे गए थे और उनका शव दुबग्गा की नहर तक कैसे पहुंचा.

संपर्कों को लेकर भी चर्चा

धीरेन्द्र प्रताप सिंह के राजनीतिक संपर्कों को लेकर भी चर्चा है. बताया जा रहा है कि वह पहले कुलदीप सिंह सेंगर के संपर्क में रहे और बाद में अन्य राजनीतिक नेताओं से भी उनके संबंध बताए जाते रहे. हालांकि इन संपर्कों का इस घटना से कोई संबंध है या नहीं, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है. जांच एजेंसियां इस पहलू को भी अन्य संभावित एंगल के साथ खंगाल रही हैं.

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण और गोली लगने की आशंका की पुष्टि हो सकेगी. फिलहाल पुलिस हत्या की आशंका, निजी रंजिश, आपसी विवाद और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY