शनिवार, 5 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
PM Surya Ghar Yojana: कितनी बिजली खपत पर लगवाना फायदेमंद, जानें आपके घर के लिए कौन सा सोलर सही​ | UP: पत्नी से झगड़े के बाद सुसाइड की कोशिश, युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग… फिर ऐसे बची जान​ | Joheirry Mola Miss World 2026: मिस वर्ल्ड 2026 बनीं डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला, टॉप-20 तक नहीं पहुंच सकीं भारत की निकिता पोरवाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दृश्यम 3 का हुआ बड़ा ऐलान: अजय देवगन की फिल्म का नाम बदला​

मुंबई अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के तीसरे भाग का आधिकारिक शीर्षक अब ‘Drishyam: The Conclusion’ रखा गया है। अजय देवगन ने नए पोस्टर के साथ फिल्म के नाम और रिलीज डेट का ऐलान किया है। नए पोस्टर में अजय देवगन अपने चर्चित किरदार विजय […]

मुंबई अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के तीसरे भाग का आधिकारिक शीर्षक अब ‘Drishyam: The Conclusion’ रखा गया है। अजय देवगन ने नए पोस्टर के साथ फिल्म के नाम और रिलीज डेट का ऐलान किया है।

नए पोस्टर में अजय देवगन अपने चर्चित किरदार विजय सालगांवकर के अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है— “मेरा सच, मेरा सही, सिर्फ मेरी फैमिली है”, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

यह फिल्म हिंदी ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का अंतिम अध्याय बताई जा रही है और 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर सहित कई चर्चित कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या विजय सालगांवकर एक बार फिर अपने परिवार को बचाने में कामयाब होंगे या इस बार उनके सारे राज खुल जाएंगे? इसका जवाब दर्शकों को 2 अक्टूबर को मिलेगा।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY