
world health day 2026: फिट रहने के लिए रोजाना 20 से 30 मिनट का वर्कआउट करना चाहिए. खासकर आज के समय में, क्योंकि आज खाने की चीजों में मिलावट, सांस लेने वाली हवा भी दूषित है. ऐसे में खुद को फिट रखने के लिए रोजाना समय निकालकर एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है. 20 से 30 का समय निकालकर रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए. एक्सरसाइज करने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं. एशियन हॉस्पिटल इंटरनल मेडिसिन डॉ. प्रांजित भौमिक से जानते हैं रोजाना एक्सरसाइज करने के फायदे.
रोजाना एक्सरसाइज क्यों जरूरी है
रोजाना एक्सरसाइज करने से ना केवल शरीर फिट रहता है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी होता है. रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज करने से वजन कंट्रोल रहता है, हार्ट हेल्थ भी अच्छा बना रहता है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता है.
हार्ट हेल्थ के लिए है फायदेमंद
रोजाना 20 से 30 मिनट की एक्सरसाइज करना हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है. डॉक्टर के अनुसार जो लोग रोजाना एक्सरसाइज करते हैं, उन लोगों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क कम होता है. हेल्दी हार्ट के लिए आप वॉकिंग, साइक्लिंग और हल्की कार्डियो एक्सरसाइज कर सकते हैं.
वजन रहता है कंट्रोल
आज के समय में लोग मोटापे को लेकर परेशान हैं. रोजाना एक्सरसाइज करने से कैलोरी बर्न होने में मदद मिलती है. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए. एक्सरसाइज करने से शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है.
स्ट्रेस
रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर में फील-गुड हार्मोन रिलीज होते हैं. फील-गुड हार्मोन रिलीज होने पर मूड बेहतर होता है. जिससे तनाव कम होता है. डॉक्टर के अनुसार रोजाना एक्सरसाइज करने से एंग्जायटी और डिप्रेशन के लक्षण कम होते हैं.
घर पर कैसे करें एक्सरसाइज
डॉक्टर के अनुसार बिना एक्सपर्ट घर पर आप कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं. आस घर की छत पर 20 मिनट तक तेज-तेल चल सकते हैं. रोजाना तेज-तेल चलना भी फिटनेस के लिए बेहद फायदेमंद होता है.
प्लैंक
आप घर पर प्लैंक कर सकते हैं. प्लैंक करने से कोर मसल्स मजबूत होते हैं, वहीं बॉडी बैलेंस में सुधार आता है.
स्क्वैट्स
आप घर पर स्क्वैट्स कर सकते हैं. स्क्वैट्स करने से पैरों और कमर की मांसपेशियां मजबूत होती है.
कितने समय के लिए करें वर्कआउट
डॉक्टर के अनुसार रोजाना 20 से 30 मिनट के लिए वर्कआउट करना चाहिए. आप सुबह या फिर शाम के समय वर्कआउट कर सकते हैं. लेकिन रोजाना एक्सरसाइज करना जरूरी होता है. एक्सरसाइज की शुरुआत धीरे-धीरे करें. ज्यादा थकान महसूस हो तो आप ब्रेक ले सकते हैं.





