शनिवार, 5 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
PM Surya Ghar Yojana: कितनी बिजली खपत पर लगवाना फायदेमंद, जानें आपके घर के लिए कौन सा सोलर सही​ | UP: पत्नी से झगड़े के बाद सुसाइड की कोशिश, युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग… फिर ऐसे बची जान​ | Joheirry Mola Miss World 2026: मिस वर्ल्ड 2026 बनीं डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला, टॉप-20 तक नहीं पहुंच सकीं भारत की निकिता पोरवाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कानपुर फैक्ट्री मालिक ने कचरे में फेंके एक्सपायर्ड चॉकलेट, लोगों ने मचा दी लूट​

Kanpur News: कानपुर के दादा नगर इंडस्ट्रियल एरिया इलाके में कूड़े में किसी फैक्ट्री मालिक ने अपने यहां बने एक्सपायरी ट्रॉफी, चॉकलेट और बिस्किट फेंक दिए थे, जिसको पैक अवस्था में देखकर लोगों ने नया समझ लिया और उसे उठाकर अपने घर ले गए. शायद ले जाने वालों को यह अंदाजा नहीं है कि एक्सपायरी […]

Kanpur News: कानपुर के दादा नगर इंडस्ट्रियल एरिया इलाके में कूड़े में किसी फैक्ट्री मालिक ने अपने यहां बने एक्सपायरी ट्रॉफी, चॉकलेट और बिस्किट फेंक दिए थे, जिसको पैक अवस्था में देखकर लोगों ने नया समझ लिया और उसे उठाकर अपने घर ले गए. शायद ले जाने वालों को यह अंदाजा नहीं है कि एक्सपायरी डेट का सामान उनके बच्चों की सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है.

फिलहाल पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल वायरल हो रहा है, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि इंडस्ट्रियल एरिया में हाईवे के किनारे झाड़ियों में फेंके गए एक्सपायरी सामान को लोग उठाकर अपने घरों की ओर लेकर जा रहे हैं. टॉफी, बिस्किट और चॉकलेट का सड़क किनारे पड़ा अंबर देखकर कचरे के ढेर से उसको लूटने की होड़ वीडियो में दिखाई पड़ रही है.

खाद्य विभाग ने लिया वायरल वीडियो का संज्ञान

यह वीडियो कानपुर के पनकी इंडस्ट्रियल डंपिंग एरिया का है. वीडियो बनाने वाले ने स्पष्ट किया है कि यह कचरे में फेंका गया बच्चों के खाने का सामान एक्सपायरी डेट का है. ये सामान दादा नगर इंडस्ट्रियल एरिया की किसी फैक्ट्री में बनाया जाता है. एक्सपायर हो जाने के बाद इसको गत्तों और डब्बों में भरकर यहां पर फेंक दिया गया है. वहीं खाद्य विभाग ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है.

कानपुर के मुख्य खाद्य अधिकारी ने क्या कहा?

मामले में हुए कानपुर के मुख्य खाद्य अधिकारी का कहना है की वीडियो की जांच कराई जा रही है. साथ ही समान फेंकने वाले फैक्ट्री मालिक को भी तलाश किया जा रहा है. लोगों से यह अपील की जा रही है जो लोग बच्चों के लिए यह एक्सपायरी सामान घर ले गए हैं, वो बच्चों को किसी भी सूरत में इसको ना खाने दें. एक्सपायरी खाद्य पदार्थों को खुले में फेंकने की बजाय निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया जाना चाहिए, ताकि उसे कोई सही समझकर उसका इस्तेमाल न करे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY